फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई का एक और बोझ: एक अप्रैल से हाईवे पर सफर होगा महंगा, 5% तक बढ़ा टोल टैक्स; देखें कितना आ जाएगा अंतर

Mon, 30 Mar 2026 06:34 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

 Toll Tax Hiked: टोल टैक्स बढ़ने का सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो रोजाना कामकाज या व्यापार के सिलसिले में नेशनल हाईवे का उपयोग करते हैं। खासकर छोटे व्यापारियों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़े लोगों की लागत में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
पांच प्रतिशत तक बढ़ जाएगा टोल टैक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही हाईवे पर सफर करने वाले लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से देशभर के नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरों में लगभग 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

वार्षिक पास भी 75 रुपये महंगा
इसके साथ ही सरकार ने निजी वाहन चालकों के लिए उपलब्ध 3000 रुपये का वार्षिक पास, जिसमें 200 ट्रिप होती है उसमें भी नए वित्त वर्ष से 75 रुपये बढ़ाने का फैसला लिया है। इस फैसले के लागू होते ही रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, निजी वाहन चालकों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को अधिक भुगतान करना होगा। सरकार की ओर से हर साल नए वित्त वर्ष के साथ टोल दरों की समीक्षा की जाती है, जिसके तहत इस बार भी शुल्क में वृद्धि की गई है। अधिकारियों के अनुसार, यह बढ़ोतरी सड़क रखरखाव, मरम्मत और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।

इन पर पड़ेगा सीधा असर
टोल टैक्स बढ़ने का सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो रोजाना कामकाज या व्यापार के सिलसिले में नेशनल हाईवे का उपयोग करते हैं। खासकर छोटे व्यापारियों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़े लोगों की लागत में वृद्धि होने की संभावना है। टोल टैक्स की बढोत्तरी का असर आम जनता पर भी पड़ सकता है।

करमन टोल प्लाजा पर नई टोल टैक्स रेट लिस्ट कुछ इस प्रकार
31 मार्च 2026 तक का रेट-
 
वाहन की श्रेणी एकल यात्रा वापसी यात्रा मासिक पास
कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन 95 145 3200
हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के माल वाहन 155 235 5170
बस या ट्रक (2 एक्सल)       325 485 10830
भारी निर्माण मशीनरी (HCM) 510 765 16985
ओवरसाइज वाहन (7 या अधिक एक्सल) 620 930 20680
स्थानीय कार मासिक पास - - 350

 
विज्ञापन

1 अप्रैल 2026 से रेट-
वाहन की श्रेणी  एकल यात्रा वापसी यात्रा मासिक पास
कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन 100 150 3285
हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के माल वाहन 160 240 5300
बस या ट्रक (2 एक्सल 335 500 11110
भारी निर्माण मशीनरी (एचसीएम) 525 785 17420
ओवरसाइज वाहन (7 या अधिक एक्सल) 635 955 212025
स्थानीय कार मासिक पास - - 360

                   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें