फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात घर में घुस आया पति: एक साल से अलग रह रही पत्नी पर किया हमला, साथ रहे युवक को भी न छोड़ा, जख्मी कर भागा

Wed, 25 Mar 2026 05:35 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, होडल (पलवल)

सार

घरेलू विवाद के चलते ज्योति और उसके परिचित सौरव पर पति रवि व दो साथियों ने हमला किया। गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने रवि समेत तीन पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के होटल के मुंडकटी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक महिला और उसके साथी पर देर रात घर में घुसकर हमला किया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

फरीदाबाद के भारत कॉलोनी निवासी ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 10 साल पहले रवि के साथ हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसके चलते वह पिछले एक साल से अलग रह रही है। वर्तमान में वह नंगला एहसानपुर रोड पर किराये के मकान में अपने परिचित सौरव के साथ रह रही थी। वो पास के ढाबे पर काम करती है।

शिकायत के अनुसार, 21-22 मार्च की रात करीब 3:50 बजे उसका पति रवि अपने दो साथियों के साथ घर में घुस आया। आरोप है कि तीनों ने डंडों और शराब की बोतलों से ज्योति और सौरव पर हमला कर दिया। हमले के बाद दोनों को गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना मुंडकटी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें