फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमंत बेनीवाल ने जिलास्तरीय मुक्केबाजी में जीता सोना

Tue, 13 Dec 2016 04:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गाोल्ड जीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नया गांव स्थित एसपी बॉक्सिंग अकादमी में चल रही द्वितीय जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के 46 से 49 किलोग्राम भार वर्ग में हेमंत बेनीवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


उनके अलावा 52 किलोग्राम भार वर्ग में सौरभ सिंह असावटी, 56 किलोग्राम भार वर्ग में अमन तेवतिया पलवल, 60 किलोग्राम भार वर्ग गुलशन बंचारी,  64 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित भुलवाना, 69 किलोग्राम में जगबीर पलवल, 75 किलोग्राम में मोहित धतीर, 81 किलोग्राम भार वर्ग में आशीष पलवल ने तथा 91 किलोग्राम से ऊपर भार वर्ग में दीपक सिंह श्रीनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

इससे पूर्व प्रतियोगिता की शुरुआत गांव श्रीनगर के पूर्व सरपंच मुख्त्यार सिंह ने मुक्केबाजों का हाथ मिलवाकर की । संयोजक राहुल तेवतिया ने खिलाड़ियों की बॉक्सिंग शुरू करवाई। जिला मुक्केबाजी संघ के महासचिव दानवीर तेवतिया ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले मुक्केबाज 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक गुरुग्राम में आयोजित होने वाली 48वीं हरियाणा स्टेट मुक्केबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


समापन के अवसर जिला मुक्केबाजी के प्रधान कुलदीप सिंह देशवाल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कोच अशोक कुमार व राहुल के अलावा हिम्मत सिंह, तरुण, गौरव, गुलशन व अन्य मुक्केबाजों ने खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें