फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठे दिन भी जारी रहा गो भक्तों का प्रदर्शन

Mon, 12 Dec 2016 04:27 PM IST
palwal
विज्ञापन
- फोटो :
विज्ञापन
पलवल के गांव मांदकौल में गोचरण भूमि को खाली कराने की मांग को लेकर छठे दिन रविवार को भी ग्रामीणों का पलवल जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि वे पिछले छह दिन से जिला मुख्यालय पर धरना दे रहे है। लेकिन आज तक भी किसी प्रशासनिक अधिकारी ने उनकी समस्या नहीं सुनी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि जो सरकार गोरक्षा को लेकर सत्ता में आई आज उसी सरकार में गोचरण भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों को संघर्ष करना पड़ रहा है। गोचरण भूमि को खाली कराने को लेकर पिछले 6 माह से विवाद चल रहा है। इस बारे में संत गोपालदास के नेतृत्व में 3 अक्तूबर को जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था।

प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की। धरना प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों ने मांग की है कि गोचरण भूमि पर काटे गए प्लाटों के आवंटन रद्द किए जाए। भूमि खाली कराने के बाद उस पर तारबंदी का कार्य किया जाए।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें