पलवल।
जिले में सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों सीएपीएफ के कर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने विशेष हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-5210277 जारी किया गया है। यह सेवा हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड एचकेसीएल और सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के समझौते के तहत 20 मार्च से शुरू की गई है। इसका उद्देश्य जवानों और उनके परिजनों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस हेल्पलाइन की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्र लाभार्थी इसका लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि यह पहल सैनिकों और उनके परिवारों के लिए राहतकारी साबित होगी और उनकी समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संवाद