फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दिल्ली के युवक पर गदपुरी में हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र में दिल्ली के एक युवक पर कार सवार हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित हेमंत निवासी दिल्ली, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 3 अप्रैल को दोस्तों नवीन और गौरव के साथ गदपुरी में नवीन के 105 गज के प्लॉट की बाउंड्री कराने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने काम रोकने की धमकी दी। हेमंत के अनुसार, वापसी के दौरान रास्ते में काले रंग की स्कॉर्पियो और सफेद एसयूवी ने उनकी कार का पीछा किया और आगे-पीछे लगाकर उन्हें रोक लिया। दोनों वाहनों से करीब आठ-नौ लोग उतरे, जिनमें से एक की पहचान गुन्नी के रूप में हुई। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से उन पर हमला कर दिया। किसी तरह भागकर हेमंत ने अपनी जान बचाई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद आरोपियों ने लगातार समझौते का दबाव बनाया, जिसके चलते शिकायत में देरी हुई। बाद में 14 अप्रैल को उन्होंने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें