फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान को पलीता लगा रहे गंदगी के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान को पलीता लगा रहे गंदगी के ढेर
विज्ञापन

पलवल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर जिले में शुरू किया गया स्वच्छता पखवाड़ा मात्र दिखावा साबित हो रहा है। हर साल की तरह इस बार भी स्वच्छता अभियान की शुरुआत तो की गई, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी न तो कहीं सफाई होती दिखाई दे रही है और न ही सड़कों व गलियों में जलाए जाने वाले कूड़े पर रोक लग पा रही है। इतना ही नहीं सड़क किनारे व रिहायशी कॉलोनियों में पड़े गंदगी के ढेर भी उठते नहीं दिखाई दे रहे हैं। हालात ये हैं कि लोग रोज की तरह घरों का कूड़ा सड़कों पर डाल रहे हैं, लेकिन नगर परिषद नहीं उठा रही है। नगर परिषद की अनदेखी के चलते जगह-जगह पड़े गंदगी के ढेर स्वच्छता पखवाड़े को मुंह चिढ़ा रहे हैं।
दो अक्तूबर महात्मा गांधी जयंती पर सफाई पखवाड़ा की जिस समय शुरुआत की गई, उस दिन भी नगर परिषद ने शहर में सफाई अभियान नहीं चलाया। केवल विधायक के समक्ष अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अभियान शुरू कराया और विधायक के जाते ही स्वयं भी फरार हो गए।
विज्ञापन

इन स्थानों पर गंदगी के ढेेर
पलवल शहर में रसूलपुर रोड, रसूलपुर रोड स्थित ट्रैक्टर मार्केट, झाबर नगर, मोती कॉलोनी पार्क के सामने, रेलवे रोड, किठवाड़ी रोड, दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर बस अड्डा से किठवाड़ी रोड के बीच, सिविल लाइन, हुडा सेक्टर दो के पास, भवन कुंड चौक के पास सहित कई अन्य स्थानों पर कूड़े के ढेर पड़े देखे जा सकते हैं। इनके अलावा भी शहर में ऐसी कई रिहायशी कॉलोनियां हैं, जहां सड़कों पर गलियों में पड़ी गंदगी से लोग परेशान हैं।
स्वच्छता पखवाड़ा केवल दिखावा बना हुआ है। रिहायशी क्षेत्रों में गंदगी को उठाने के लिए सफाई कर्मी नहीं आ रहे हैं न ही नालियां साफ हो रही हैं। हालात काफी खराब हैं। गंदगी के जगह-जगह ढेर लगे हैं। नगर परिषद के अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए, तभी जाकर पखवाड़ा सार्थक होगा।
-कुुसुम गिरी, निवासी मोहन नगर
रसूलपुर रोड पर सड़क किनारे पड़े गंदगी के ढेर को उठवाने के लिए कई बार नगर परिषद अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ हैै। सफाई कर्मी ही यहां कूड़ा डालते हैं। रसूलपुर रोड पर गंदगी डालने का स्थान भी परिषद द्वारा बनाया हुआ है। सफाई पखवाड़ा मनाना है तो पहले शहर को स्वच्छ बनाएं।
विज्ञापन

--युनूस अहमद, प्रधान मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन
स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया गया है तथा शहर में लगातार सफाई कराई जा रही है। सभी सफाई कर्मियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि पूरे शहर से गंदगी के ढेरों को उठवाया जाए तथा घरों से ही कूड़ा एकत्रित किया जाए। स्वच्छता पखवाड़ा तभी सफल होगा, जब लोग भी सहयोग करेंगे। कूड़े को सड़कों पर डालने के बजाय कूड़ेदान में डालें।
इंदु भारद्वाज, चेयरपर्सन, नगर परिषद, पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें