मंडी में फसल सुखाकर ही लाएं किसान : डीसी
पलवल। अनाज मंडियों में कुल 15,907 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जबकि मंडी में मिलर्स द्वारा 3,234 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसी प्रकार होडल मंडी में मिलर्स द्वारा 10,100 मीट्रिक टन तथा हरियाणा भंडारण निगम द्वारा 25 मीट्रिक टन तथा हथीन मंडी में 123 मीट्रिक टन तथा हसनपुर मंडी में मिलर्स द्वारा 2,450 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। उपायुक्त ने बताया कि सभी मंडियों में बाजरा फसल की बिक्री भी जारी है। अब तक 358 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की जा चुकी है, जिसमें हैफेड द्वारा 33 मीट्रिक टन तथा हरियाणा भंडारण निगम द्वारा 325 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की गई। पलवल अनाज मंडी में 70 मीट्रिक टन व होडल अनाज मंडी में 33 मीट्रिक टन तथा हथीन मंडी में 255 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की गई। उपायुक्त ने कह कि किसान मंडी में फसल सुखाकर ही लाएं, ताकि फसल का उचित मूल्य मिल सके।
कपास का तय न्यूनतम समर्थन मूल्य
मार्केट कमेटी के सचिव नरवीर सिंह ने बताया कि किसानों को निर्धारित मानकों के अनुसार कपास का तय न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा। कपास की अधिकतम नमी की मात्रा 8 से 12 प्रतिशत तक होने पर 5725 रुपये से लेकर 5496 रुपये तक तय की गई है। 8 प्रतिशत नमी होने पर 5725 रुपये, 9 प्रतिशत होने पर 5667, 10 प्रतिशत नमी होने पर 5610, 11 प्रतिशत नमी होने पर 5553 तथा 12 प्रतिशत नमी होने पर 5496 रुपये तय की गई है। नमी की मात्रा के अनुसार ही कपास का तय समर्थन मूल्य दिया जाएगा।
अपने साथ लाएं यह दस्तावेज
किसानों की फसल का भुगतान उनके बैंक खाते में किया जाएगा। जब किसान अपनी फसल बेचने के लिए आए तो वह अपने साथ में बैंक खाते की पासबुक व आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर आए।
गुणवत्ता जांच कराने के लिए यहां करें संपर्क
त्रिमूल राव से पहले गुणवत्ता अवश्य जांच करवा लें जिनका मोबाइल नंबर 9100365019 है। त्रिमूल राव मार्केट कमेटी के कार्यालय में समय प्रात: 9 से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। इसके अतिरिक्त मंडी सुपरवाइजर राजेश (7988644099) से संपर्क किया जा सकता है।