फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर हुए कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। भारत स्काउट एंड गाइड की पलवल शाखा ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया। इस दौरान छात्रों को तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। संस्था के स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर एल एस वर्मा ने तंबाकू के प्रयोग से होने वाली हानियां और शारीरिक बीमारियों के बारे में स्वयंसेवकों को अवगत कराया। कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने स्वयंसेवकों से तंबाकू निषेध अभियान को जन जागरण से जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान सभी ने निर्णय लिया कि पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से साप्ताहिक जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, राजकीय उच्च विद्यालय करमन में भारत स्काउट एंड गाइड पलवल के तत्वावधान में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला प्रशिक्षक हरीश चंद और जिला संयोजक विष्णु गौड़ ने विद्यार्थियों को तंबाकू का सेवन न करने तथा समाज में तंबाकू से पड़ने वाले दुष्प्रभावों के संदर्भ में लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई। पेंटिंग प्रतियोगिता में मधु प्रथम, अंजलि द्वितीय और विक्रम तृतीय स्थान पर रहे। अध्यापक गिरीश गौतम और धर्मेंद्र कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें