फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों के लिए 15 जनवरी को स्वास्थ्य शिविर

Thu, 12 Jan 2017 04:18 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों की सेहत जांचने व उन्हें उपयुक्त सलाह, जांच तथा उपचार के लिए जिला प्रशासन एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने जा रहा है। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की सभी प्रकार की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की जाएगी। शिविर का आयोजन 15 जनवरी को ताऊ देवी लाल पार्क के समीप स्थित पुराने अदालत परिसर में बने वरिष्ठ नागरिक क्लब में किया जाएगा।

शिविर में अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति हो, इसके लिए सामाजिक संस्थाओं से भी सहयोग लिया जा रहा है। इसके अलावा सुदूर गांवों में भी शिविर के आयोजन की सूचना भिजवाई जा रही है, ताकि ग्रामीण अंचल में बसने वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकें। 
विज्ञापन


15 जनवरी को लगने वाले शिविर के लिए सभी प्रकार की रक्त जांच पहले ही कर ली जाएंगी। वरिष्ठ नागरिक क्लब में 13 व 14 जनवरी को विभिन्न प्रकार की रक्त जांच हेतू सुबह आठ से 10 बजे तक खून के नमूने लिए जाएंगे और 15 जनवरी को डॉक्टर जांच करेंगे। 
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 13 व 14 जनवरी को विभिन्न प्रकार की जांच हेतु खून के नमूने लिए जाएंगे। रक्त जांच में किडनी व लिवर की जांच भी शामिल रहेंगी। 15 जनवरी को ह्रदय रोगियों के लिए ईसीजी भी की जाएगी। स्वास्थय शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों में मैडीसन, फिजिशियन, सर्जन, नेत्र, दंत, स्वांस व दमा, एलर्जी, महिला रोग तथा फिजियोथैरेपी के विशेषज्ञ शामिल होंगे। जिन वरिष्ठ नागरिकों के ऑप्रेशन की जरूरत होगी, उनके ऑप्रेशन शहर के सिविल अस्पताल में किए जाएंगे, जिसके लिए उन्हें तारीख दे दी जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें