फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में चादर की जगह देंगे हवन सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला ब्राह्मण सभा की बैठक सोमवार को ब्राह्मण धर्मशाला में संपन्न हुई। इसमें सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि किसी की अंतिम संस्कार के समय चादर न डाली जाए, बल्कि हवन सामग्री दी जाए। रस्म पगड़ी में सफेद पगड़ी का उपयोग किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान निर्णय लिया गया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन कराए जाएं व दिन के समय विवाह करने का निर्णय लिया गया। इनके अलावा विवाह में डीजे पर प्रतिबंध लगाया जाए। वहीं शगुन में कपड़ों की सीमित संख्या और कम लोगों को निमंत्रण देने पर जोर रहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्म चंद सिहौल, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र शर्मा , जिला महासचिव विष्णु गौड़, लेखराज सरपंच, शंभू दयाल पहलवान, डॉ. ओमवीर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें