फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार के ईनामी गौ तस्कर गिरफ्तार, मामला दर्ज

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पांच हजार का इनामी बदमाश। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पांच हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

हथीन । सीआईए टीम ने हथीन के जयंती मोड़ से पांच हजार के फरार इनामी गो तस्कर को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टॉफ पलवल के एएसआई यासिर खान ने बताया कि वे और कांस्टेबल कपिल गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक मुकदमा में वांछित आरोपी राशिद निवासी उटावड़ जयंती मोड़ पर खड़ा है। इसके बाद दोनों ने दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। वहीं, एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने भगोड़े घोषित गोकशी के एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि उटावड़ निवासी वसीम के खिलाफ वर्ष 2017 में हथीन थाना में गोहत्या अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। इसमें आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें