हथीन। स्थानीय मंडकौला रोड पर मंदिर के पास हरियाणा रोडवेज की बस अचानक पलट गई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि चालक मोहरपाल को मामूली चोटें आईं हैं। दरअसल, बस हथीन से मंडकौला जा रही थी। जैसे ही बस गांव घरोट में पहुंची तभी संकरी सड़क पर सामने से एक ट्रैक्टर आ गया। चालक ने ट्रैक्टर को बचाने के लिए बस को पटरी की तरफ उतारा। इसी बीच अचानक बस का टायर स्लिप हो गया और बस पलट गई। संवाद