फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड: धरे रहे प्रयास, जमकर चली नकल

विज्ञापन
विज्ञापन
-10वीं के पेपर में उड़नदस्ते ने नकल करते सात परीक्षार्थियों को पकड़ा, बनाया केस
विज्ञापन

- 12वीं का पेपर रद्द होने पर केंद्र सुपरवाइजर और परीक्षार्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- पुलिस को देखते ही छतों व दीवारों से कूदकर भागते कुछ युवाओं को आई चोट

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में शुक्रवार को गणित के पहले पेपर में पुलिस व प्रशासन के नकल रोकने के प्रयास धरे रह गए। नकल फेंकने वालों पर प्रशासन के प्रयासों का कोई असर दिखाई नहीं दिया। उड़न दस्ता टीम ने नकल करते पकड़े गए सात छात्रों के खिलाफ केस बनाए। साथ ही, नकल फेंकने वाले कई लोगों को हिरासत में भी लिया, परंतु उसके बाद भी पेपर में खूब नकल चली। नकल फेंकने वाले छतों, दीवारों पर चढ़कर नकल फेंकते रहे। जैसे ही पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए पहुंचती तो वे दीवारों व छतों को कूदकर भाग जाते और पुलिस के वहां से जाते ही फिर नकल फेंकना शुरू कर देते। पेपर शुरू होने से खत्म होने तक पुलिस व नकल फेंकने वालों के बीच यही खेल चलता रहा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षाओं के लिए भी जिले में 58 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एक केंद्र पर 300 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। करीब साढ़े 17 हजार विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। 12वीं में नकल ज्यादा चलने तथा एक परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द होने के बाद शुक्रवार को पुलिस, प्रशासन तथा शिक्षा विभाग ने नकल राेकने के हर संभव प्रयास किए। 10वीं के पेपर में अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया तथा पुलिस की पीसीआर भी लगातार गश्त करती रहीं, लेकिन नकल फेंकने वाले नहीं रुके। शुक्रवार को 10वीं के पेपर में नकल रोकने के लिए जिला उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त तथा एसडीएम के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी की टीमों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उड़नदस्ता टीम आते ही पर्चियां फेंकने लगते परीक्षार्थी
परीक्षा केंद्रों पर जैसे ही उड़नदस्ता नकल करने वालों को पकड़ने के लिए पहुंचता तो बाहर खड़े उनके साथी शोर मचाना शुरू कर देते। शोर सुनते ही नकल करने वाले परीक्षार्थी अपने पास रखी पर्चियों को फेंकना शुरू कर देते। परीक्षा केंद्र पर फ्लाइंग टीम को नकल होते न दिखाई दे, इसलिए वहां कार्यरत सुपरवाइजर तथा अन्य स्टाफ पर्चियों को वहां से उठाकर छिपा देता। एक दो बार तो उड़नदस्ता टीम को केंद्र पर परीक्षा हॉल के पास काफी पर्चियां पड़ी मिली। जिस पर टीम के सदस्यों ने सुपरवाइजर को जमकर हड़काया तथा नकल रोकने के आदेश दिए।

पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा
परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्ची बनाने वाले तथा छतों व दीवारों पर चढ़कर नकल फेंकने वाले काफी युवाओं को पुलिस ने पकड़कर हिरासत में लिया। हालांकि, बाद में कुछ युवाओं को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ भी दिया।

पेपर लीक मामले में मुकदमा दर्ज
12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर को लीक करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा केंद्र अधीक्षक देवेंद्र सिंह शिक्षक अलावलपुर के बयान पर दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय के परीक्षा केंद्र नंबर 33 बी में पेपर दे रहा एक छात्र पेपर तथा उत्तर पुस्तिका लेकर भाग गया तथा बाहर जाकर पेपर आउट कर दिया। पुलिस ने केंद्र अधीक्षक के बयान पर सुपरवाइजर गोपाल सहित छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही बोर्ड द्वारा केंद्र की परीक्षा को रद्द कर दिया।
विज्ञापन

-
वर्जन

10वीं का पेपर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। कुछ केंद्रों से नकल करने वाले सात छात्रों को पकड़कर उनके खिलाफ केस बनाए गए हैं। प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने भी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराए तथा नकल फेंकने वालों को भी पकड़ा। -वेद पाल मलिक, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें