फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड : 12वीं में 80.24 फीसदी विद्यार्थी हुए पास

विज्ञापन
नवनीत को मिठाई खिलाते शिक्षक। - फोटो : संगीता।
विज्ञापन
पिछले साल की अपेक्षा जिले ने एक पायदान की छलांग लगाई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को सीनियर सेकेंडरी (12वीं कक्षा) का परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिले के विद्यार्थियों ने पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार जिले का परिणाम 80.24 प्रतिशत रहा और प्रदेशभर में पलवल को 20वां स्थान प्राप्त हुआ है। पिछले वर्ष जिले की रैंकिंग 21वीं थी जिसमें इस बार एक स्थान का सुधार दर्ज किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी ममराज रावत ने बताया कि जिलेभर से 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 13,638 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 10,943 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण किया। वहीं, 1,950 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है, जबकि 745 विद्यार्थी परीक्षा में असफल रहे। शिक्षा विभाग के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 5.45 प्रतिशत अधिक विद्यार्थी सफल हुए हैं।
विज्ञापन


शिक्षकों की कमी के बावजूद भी परिणाम में हुआ सुधार

परिणाम में आए इस सुधार को स्कूलों के शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत का नतीजा माना जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिले में कई स्कूलों में स्टाफ की भारी कमी के बावजूद शिक्षकों ने अतिरिक्त प्रयास कर विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी कराई। जिसका सकारात्मक असर परीक्षा परिणाम में दिखाई दे रहा है। परिणाम घोषित होने के बाद स्कूलों में विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। सफल विद्यार्थियों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं शिक्षा विभाग ने अच्छे परिणाम के लिए शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी है।



ओपन स्कूल : पहली बार परीक्षा दे रहे छात्रों का प्रदर्शन कमजोर

पलवल। प्रदेशभर में संचालित करवाई गई सीनियर सैकंडरी मुक्त विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी मंगलवार को घोषित किया गया। ओपन स्कूल परीक्षा परिणाम में पहली बार परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत खराब रहा है। पहली बार परीक्षा दे रहे 555 में से 167 छात्र पास हुए, वहीं, री-अपीअर होने वाले 403 छात्रों में से 215 छात्र पास हुए है। ओपन स्कूल से परीक्षा देने वाले कुल 763 विद्यार्थियों में से केवल 263 विद्यार्थी ही परीक्षा में सफल हो सके। इस प्रकार कुल परिणाम 34.47 फीसदी दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार पहली बार परीक्षा देने वालीं 208 छात्राओं में से 96 छात्राएं परीक्षा पास करने में सफल रहीं। री-अपीयर श्रेणी के विद्यार्थियों का प्रदर्शन फ्रेश कैटेगरी की तुलना में बेहतर रहा। वहीं, री-अपीयर कैटेगरी में 89 छात्राओं में से 47 छात्राएं सफल रही।

-

12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। वहीं, अपेक्षा के अनुरूप अंक न आने से कई छात्र निराश भी नजर आए। इसको देखते हुए जिले के प्रधानाचार्य से बातचीत की गई। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य के लिए सकारात्मक संदेश दिए। अगर किसी छात्र के अंक कम आए हैं या वह असफल हुआ है, तो उसके पास आगे बढ़ने के कई अवसर मौजूद हैं। विद्यार्थी अगली बार ओपन स्कूल से परीक्षा दे सकते हैं। इसके अलावा वे दोबारा स्कूल में प्रवेश लेकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। परीक्षा में कम अंक आने का मतलब यह नहीं है कि कोई बच्चा काबिल नहीं है। हर विद्यार्थी की क्षमता और योग्यता अलग-अलग होती है। विद्यार्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं है। अभिभावकों से बच्चों का मनोबल बढ़ाने और उनका सहयोग करने की अपील है। - प्रभात सोभा, प्रधानाचार्य, वीरांगना झलकारी बाई राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पलवल
विज्ञापन




20 दिन के भीतर कर सकेंगे री-चेकिंग के लिए आवेदन

जिला शिक्षा अधिकारी ममराज रावत ने बताया कि जो विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्र रिजल्ट घोषित होने की तिथि से 20 दिन के भीतर निर्धारित फीस जमा कर ऑनलाइन माध्यम से री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते है।



पिछले चार वर्षों का रिजल्ट



2023: 68.4%



2024: 72.9%



2025: 75.79%



2026ः 80.24%
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें