फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल कटवाकर गेहूं ले गए, विरोध करने पर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर स्थित खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को कंबाइन मशीन से कटवाकर चोरी कर लिया। विरोध करने पर किसान के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। दोनों पक्षों का जमीनी विवाद का मामला एसडीएम कोर्ट में लंबित है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आठ नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी इरफान खान के अनुसार, गांव शेखपुर निवासी सोहन पाल ने शिकायत दी है कि सोमवार को वह अपने खेतों पर फसल कटवाने के लिए अपने भतीजे थान सिंह के साथ जा रहा था। खेत पर जाकर देखा कि पलवल निवासी विक्रम सिंह, चरण सिंह, केक सिंह, बलविंद्र उर्फ पप्पी, सुनील, अनमोल, वंश व कृष्ण ने कंबाइन मशीन से कटवाकर उसकी फसल चोरी कर ली। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों, फरसे और कुल्हाड़ी से उस पर तथा भतीजे पर हमला कर दिया। खेतों पर काम रहे लोगों ने उनकी जान बचाई। आरोपियों ने कहा कि आज लोगों ने तुम्हें बचा लिया, वरना तुम्हें जान से मार देते। शिकायत में कहा गया कि आरोपियों से उनका जमीनी विवाद चल रहा है, जिसका मुकदमा एसडीएम कोर्ट में लंबित है। एसडीएम ने हल्का गिरदावर से मौके की रिपोर्ट मांगी थी, जिस पर पीड़ित का कब्जा पाया गया। पीड़ित ने खेत में फसल बोई थी, जिसे आरोपियों ने चुरा लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें