फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने हरियाली तीज की रौनक को किया फीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना ने हरियाली तीज की रौनक को किया फीका
विज्ञापन

पलवल। कोरोना वायरस ने हरियाली तीज की रौनक को फीका कर दिया। तीज के पर्व पर गुलजार रहने वाले बाजार खाली नजर आए। केवल पतंग उड़ाने तक सीमित रहा। सामूहिक तौर पर झूला-झूलने के कार्यक्रम नहीं हुए तथा गांवों में तीज के मेले भी नहीं लगाए गए। ब्रज क्षेत्र में तीज पर लगने वाले दंगल भी इस बार नहीं लगाए गए। लोगों ने घरों में रहकर पकवान बनाए तथा पूजा अर्चना की। महिलाओं ने अपनी बुजुर्ग महिलाओं को बायना भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस बार महिलाओं ने दुकानों पर मेहंदी रचवाने से भी परहेज किया। हलवाइयों की दुकान पर भी मिठाइयों की खरीदारी नाम मात्र ही हुई।
पतंग की दुकानों पर दिखी रौनक
केवल पतंग की दुकानों पर रौनक दिखाई दी। दुकानों पर बच्चे पतंग खरीदते नजर आए। बच्चों ने जमकर पतंगबाजी की। दुकानदार रामकुमार ने बताया कि उनके पास एक रुपये से लेकर 10 रुपये तक की पतंग मौजूद है। इसके अलावा 10 रुपये से लेकर 300 रुपयों तक का मंजा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इस बार सेल्समैनों ने पतंगों की सप्लाई नहीं की गई है। उन्होंने जैसे-तैसे पतंगों को इंतजाम करवाया है। पिछले वर्ष की तुलना में पतंगों की बिक्री पर भी खासा प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने घर पर रहकर ही मनाई तीज
तीज पर्व के उपलक्ष्य में जहां महिलाएं सामूहिक तौर पर कार्यक्रमों को आयोजन करती थी, वहीं इस बार अपने घरों में ही झूला झूलकर तीज मनाई। घरों में पकवान बनाए गए तथा भगवान की पूजा की गई। इनर व्हील संस्था की सदस्याओं ने एक सदस्या के घर पर ही सामाजिक दूरी का पालन करते हुए झूला झूला। महिलाओं ने खूब मस्ती की तथा तीज की मल्हार भी गाईं और डीजे पर भी नृत्य किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें