फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 100 मीटर की दौड़ में गुंजन, आदित्य, सुधा व मनीष प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय पीएमश्री स्कूल खेलकूद स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय पीएमश्री स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1600 मीटर और तीन हजार मीटर की दौड़ के अलावा ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉट फुट व जैवलिन थ्रो खेल कराए गए।100 मीटर की दौड़ में गुंजन, आदित्य, सुधा व मनीष ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता सहायक जिला खेल शिक्षा अधिकारी जसबीर तेवतिया के नेतृत्व में संपन्न कराई गई। इसके विजेता 19 फरवरी को कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता में छठी से आठवीं कक्षा की 100 मीटर की दौड़ में असावटी स्कूल की गुंजन व घर्रोट स्कूल के आदित्य ने प्रथम प्राप्त किया। नौवीं से 12वीं कक्षा में कुशक स्कूल की सुधा व घर्रोट स्कूल के मनीष प्रथम आए। 200 मीटर की दौड़ में छठी से आठवीं कक्षा में घर्रोट स्कूल के मन्नू व शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नौवीं से 12वीं कक्षा में घर्रोट स्कूल की लक्ष्मी व पलवल के रवि ने प्रथम स्थान हासिल किया। सौ मीटर रिले दौड़ में छठी से आठवीं कक्षा की लड़कियों में नेहा प्रथम, मीन दूसरे, क्षमा तृतीय और लड़कों में सौरभ प्रथम, अनीश दूसरे, मोहित तीसरे स्थान पर रहे। नौवीं से 12 कक्षा की लड़कियों में अंजुम प्रथम, पिंकी दूसरे, अमीषा तीसरे और लड़कों में ताजिर प्रथम, गौरव दूसरे, इंसाफ तीसरे स्थान आए। लंबी कूद में छठी से आठवीं कक्षा में नितिन व निंदा और नौवीं से 12वीं कक्षा में हरीश व अनीता विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल शिक्षा अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए आयोजित की जा रही है। पहले खंड स्तर पर प्रतियोगिता कराई गई थी। अब जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजन किया जा रहा है। विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें