हथीन।
खंड में पंचायत ठेकेदारों द्वारा कथित जीएसटी चोरी के मामले की जांच मंगलवार 16 जून को अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद करेंगे। जिला प्रशासन ने ग्राम सचिव जयभगवान और पूर्व ग्राम सचिव छतर सिंह को जांच में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया है।
बताया गया है कि समाधान शिविर में मिली शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। इससे पहले 10 अप्रैल को भी दोनों अधिकारियों को बुलाया गया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए थे। शिकायतकर्ता एवं गढ़ी विनोदा के पूर्व सरपंच बलजीत ने आरोप लगाया कि जीएसटी चोरी का मामला प्रमाणित होने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जांच के दौरान पूर्व सरपंच बलजीत और ठेकेदारी फर्म हरकेश कुमार इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि को भी उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।