फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: आईटीआई पलवल में ग्रुप डांस व ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा पखवाड़ा के तहत किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर ग्रुप डांस एवं ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य और लोक गीत की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

संस्थान के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिससे पूरा हॉल खचाखच भरा नजर आया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान घोषित किए।
विज्ञापन


विजेताओं को संस्थान के प्रधानाचार्य जिले सिंह एवं कैप्टन उदय सिंह ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जिले सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और टीम भावना का संचार करते हैं। सांस्कृतिक गतिविधियां सामाजिक मूल्यों को मजबूत करती हैं और छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती हैं। कार्यक्रम का संचालन ग्रुप अनुदेशक राजेंद्र के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन






लोक नृत्य प्रतियोगिता में हथीन की छात्राएं प्रथम

हथीन। जिलास्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में आईटीआई हथीन की छात्राएं प्रथम आईं। आईटीआई हथीन के कार्यकारी प्रधानाचार्य अजित सिंह सहरावत ने बताया कि उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सेवा पखवाड़े के तहत परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया और कॅरिअर कॉउंसलिंग की गई। इस अवसर पर बलदेव, पुष्पेंद्र, राकेश कुमार एवं पूनम सिंह भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें