फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सड़क हादसे में बिजली निगम के असिस्टेंट लाइनमैन कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीतरोल गांव के पास अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गया था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। मीतरोल गांव के नजदीक पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में बिजली निगम में तैनात एएलएम (असिस्टेंट लाइनमैन) बिजेंद्र (29) की मौत हो गई। बिजेंद्र हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत फरीदाबाद सर्कल की एनआईटी डिवीजन-3, सेक्टर-23 में कार्यरत था और अपने पैतृक गांव बहीन (होडल) से मंगलवार को ड्यूटी पर जा रहा था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अज्ञात ट्रक ने बिजेंद्र की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल, पलवल की मोर्चरी में भेज दिया। इस घटना की जानकारी यूनियन के प्रधान लेखराज चौधरी ने मीडिया से साझा की। हादसे से हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन और बिजली कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। सहकर्मियों का कहना है कि इस दुखद हादसे ने पूरे कर्मचारी परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें