फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। सावन माह में हरिद्वार, गोमुख, नीलकंठ सहित विभिन्न तीर्थस्थलों से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ यात्रियों की आवाजाही से गुरुग्राम-अलवर मुख्य मार्ग पूरी तरह भक्तिमय हो उठा है। फिरोजपुर झिरका शहर में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं के बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया।
शिव कांवड़ सेवा समिति के अध्यक्ष सर्वेश सिंघल ने बताया कि शिवम वाटिका में पिछले 20 वर्षों से कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में यात्रियों के ठहरने, भोजन, पेयजल, स्नान और विश्राम की निशुल्क व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 70 से 80 कांवड़ यात्रियों ने शिविर में विश्राम किया। मंगलवार सुबह स्नान, पूजा-अर्चना और जलपान के बाद सभी श्रद्धालु अपने गंतव्य की ओर, राजस्थान के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस प्रशासन भी कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देने के साथ उन्हें सुरक्षित शिविर तक पहुंचाने में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें