पलवल। भारत सरकार द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत के नाम से चलाए जा रहे विशेष अभियान के 100 दिन पूरे होने पर बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल पर ग्राम पंचायतों के लिए चाइल्ड मैरिज फ्री विलेज सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर स्वयं घोषणा करनी होगी। जिला स्तर पर प्रमाण पत्र भरने के बाद इसे सत्यापन के लिए राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के चाइल्ड मैरिज प्रोहिबिशन ऑफिसर को भेजा जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया का विवरण जिला स्तर के सीएमपीओ लॉगिन पर उपलब्ध है। इस पहल से बाल विवाह के खिलाफ जन जागरूकता बढ़ेगी और गांवों को बाल विवाह मुक्त बनाने के राष्ट्रीय अभियान को नई मजबूती मिलेगी।
उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और हरियाणा सरकार की ओर से जारी निर्देशों की अनुपालन में जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। संवाद