फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार माने सफाई कर्मचारियों की मांग : दीपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल में कांग्रेस के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। नानक डेयरी रोड स्थित अशोका गार्डन में शनिवार को कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं होडल विधायक उदयभान के बेटे देवेश कुमार ने किया। इस दौरान होडल के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष प्रिंस सौरोत के कार्यालय का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया। सम्मेलन में होडल विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा। दीपेंद्र ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जायज है और सरकार को उनकी मांगों को मानना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और अपराध बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैंगस्टर विदेशों में बैठकर फिरौती मांग रहे हैं तथा हरियाणा में नशे का कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब जाकर नशा और अपराध मुक्त प्रदेश की बात करते हैं, लेकिन हरियाणा में नशे और अपराध पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। मौके पर सम्मेलन में पृथला विधायक रघुवीर तेवतिया, जिला अध्यक्ष नेत्रपाल, राजेंद्र नंबरदार, लखन सौरोत, सुनील मित्तल, कांग्रेस युवा नेता देवेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष प्रिंस सौरोत, विनोद बैंसला, मेजर नंबरदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें