फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ब्रिक्स सम्मेलन के कारण ईएमयू रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। नई दिल्ली में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण पलवल रेलवे स्टेशन से गाजियाबाद के लिए चलने वाली 64053 ईएमयू को रद्द किया गया। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। पलवल से यह ईएमयू सुबह करीब छह बजे रवाना होती थी। इसमें रोजाना करीब 400 यात्री सफर करते थे। इनमें बड़ी संख्या में नौकरीपेशा और अन्य कामकाजी लोग शामिल हैं, जो दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्यालयों और काम के लिए जाते हैं। ट्रेन के रद्द होने के कारण यात्रियों को अब अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस, निजी वाहन या परिवहन के अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे यात्रियों का सफर महंगा होने के साथ-साथ समय भी अधिक लग रहा है। रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों का कहना है कि अचानक ट्रेन रद्द होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें