फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सरकारी विभागों को निजीकरण की ओर धकेल रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी ने मेवात मॉडल स्कूल में की सभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। शिक्षा शिविर के अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की नूंह जिला कमेटी ने मेवात मॉडल स्कूल में एक सभा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान समुन खान ने की, जिसमें रोडवेज, बिजली, सिंचाई, नगर पालिका, नगर परिषद, शिक्षा, फायर, स्वास्थ्य विभाग तथा जिला उपायुक्त कार्यालय सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया।

सभा को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव श्री कृष्ण नैन, जिला सचिव जयकुंवार दहिया और जिला कोषाध्यक्ष निशार अहमद ने कहा कि हरियाणा सरकार धीरे-धीरे सरकारी विभागों को खत्म कर निजी हाथों में सौंपने की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उच्चतम न्यायालय के आदेशों के बावजूद विभाग कर्मचारियों को पक्का करने के आदेशों की पालना नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए चार नए श्रम संहिता कानूनों का विरोध करते हुए कहा कि यह मजदूर, किसान और कर्मचारियों के हितों के खिलाफ हैं। उनका कहना था कि इन कानूनों के लागू होने से मजदूरों को 12 घंटे तक काम करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, पुरानी पेंशन योजना का लाभ खत्म होगा और महिलाओं को रात्रि शिफ्ट में काम करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने मांग की कि सरकारी विभागों में निजीकरण रोककर खाली पड़े पदों पर स्थायी भर्ती की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर वार्ता नहीं की तो सभी विभागीय यूनियनें बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगी। सभा में योगराज दीक्षित, इलियास खान, दीपक चौधरी सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें