फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दादू में खुलेगा राजकीय नर्सिंग कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
60 सीटों के साथ मिली मंजूरी, अब नर्स बनने के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मेवात की बेटियों के लिए लंबे समय से जिस सौगात का इंतजार था, वह आखिरकार पूरी हो गई। हरियाणा सरकार ने नूंह जिले के तावड़ू खंड के गांव दादू में राजकीय नर्सिंग कॉलेज खोलने को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। 60 सीटों वाले इस कॉलेज की स्थापना से अब क्षेत्र की बेटियों और युवाओं को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नूंह जैसे क्षेत्र को लंबे समय से ऐसे संस्थान की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज केवल शिक्षा का केंद्र नहीं होगा, बल्कि मेवात की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें