फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गोवर्धन परिक्रमा कर लौटे... लिफ्ट कर ले गई मौत

Mon, 08 Sep 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। नेशनल हाईवे-19 पर बामनीखेड़ा गांव के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें लिफ्ट लेकर यात्रा कर रहे चरण सिंह की मौत हो गई। चरण सिंह गोवर्धन परिक्रमा कर लौट रहे थे और रास्ते में अटोहा गांव से एक कंटेनर में लिफ्ट लेकर नोएडा जा रहे थे। बामनीखेड़ा फ्लाईओवर पर कंटेनर खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में कंटेनर चालक रजनेश की भी मौत हो गई, जबकि क्लीनर सतेंदर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वृंदा ट्रांसपोर्ट में कार्यरत रजनेश छह सितंबर को क्लीनर सतेंदर के साथ नोएडा से ब्रेड लेकर आगरा गया था। वापसी में सात सितंबर की सुबह वे कोसीकलां से नोएडा लौट रहे थे। इसी दौरान अटोहा गांव के चरण सिंह ने कंटेनर में लिफ्ट ली।
जब कंटेनर बामनीखेड़ा फ्लाईओवर पर पहुंचा तो सामने एक ट्रक बिना इंडिकेटर या चेतावनी बोर्ड के सड़क पर खड़ा मिला। चालक रजनेश ने वाहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के गिरधरपुर गांव निवासी रजनेश और चरण सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सतेंदर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें