फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: फार्मा कंपनी में सेंध लगाकर आठ लाख रुपये का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। हथीन औद्योगिक क्षेत्र स्थित ब्लिट्ज फार्मा कम्पनी में पीछे से सेंध लगाकर एवं तोड़फोड़ करके चोर लगभग आठ लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। कम्पनी की तरफ से हथीन थाना में चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। जांच अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि कम्पनी के प्रतिनिधि नरेश कौशिक ने लिखित शिकायत देकर केस दर्ज कराया है कि वह पांच अप्रैल को सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचा। बाहर का ताला खोल कर अंदर गया तो गैलरी में सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ पाया। चार कमरों के ताले टूटे मिले। जनरेटर का सामान ,मशीनों का सामान, कॉपर वायर, एल्युमिनियम का सामान, कैमरा वायर ,12 कम्प्रेशर वायर ,सिल्वर कंटेनर बीस पीस एवं अन्य भारी संख्या में सामान चोरी हुआ पाया गया। इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायत दर्ज कराने वाले नरेश कौशिक ने बताया कि लगभग आठ लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। चोरी की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रमेश चंद स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। चोरी, कम्पनी के पिछले भाग में सेंध लगाकर की गई है। जांच की जा रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें