कृषि विभाग द्वारा खंड़ विकास एवं पंचायत कार्यालय में आयोजित शिविर में किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञ डा. अरुण कुमार ने भूमि जल संरक्षण के बारे में किसानों को विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी की विशेष कमी है। जल खारा है। सारा क्षेत्र वर्षा पर निभज्र करता है। ऐसे क्षेत्रों को जल संरक्षण योजना के लिए चयनित किया गया है।
इस योजना के तहत जल संरक्षण करने के लिए नए तालाबों की खुदाई, खेतों की डोलबंदी, खेतों में फामज् पोंड बनना, चैक डेम बनाना, खेतों में पक्का खालों का निर्माण करना, फव्वारा सिंचाई यंत्र व ड्रिप सिस्टम से सिंचाई करना के बारे में किसानों को बताया।