गांव रसूलपुर में करीब 30 एकड़ भूमि में जवाहर नवोदय विद्यालय स्थापित करने के लिए मंजूरी मिल चुकी है। यह जानकारी भाजपा निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला ने दी। सिंगला ने बताया कि इस विद्यालय में वर्ष 2017 के सत्र में स्कूल परिसर का निर्माण होने तक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करके कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी।
विद्यालय में सीबीएसई पैटर्न से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होती है तथा कक्षा 6 से दाखिले लिए जाते हैं व 12वीं तक कक्षाएं चलती हैं। इस स्कूल में शिक्षा बिल्कुल निशुल्क दी जाती है।