फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द मिलेगी ऑडिटोरियम व इंडोर स्टेडियम की सौगात

Wed, 20 Apr 2016 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
फिरोजशाह कोटला पर संकट के बादल
विज्ञापन
 जिला प्रशासन, शहर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ऑडिटोरियम व इंडोर स्टेडियम बनवाने की योजना बना रहा है। इसके लिए नगर परिषद क्षेत्र में शामिल एनएच-2 पर स्थित गांव फिरोजपुर में 12 एकड़ जमीन का चयन किया गया है। जिला उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा इस सरकारी जमीन पर इसका खाका बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन


आठ वर्ष पूर्व पलवल जिला तो बना लेकिन यहां सुविधाओं का भारी अभाव है। राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर स्थित होने के बावजूद भी सरकारों की यहां की विकास योजनाओं पर नजर नहीं पड़ी। यहां न तो कोई ऑडिटोरियम है, न ही कोई कम्यूनिटी सेंटर और न ही इंडोर खेलों के लिए स्टेडियम। इन संबंध में सामाजिक संगठनों के लोग समय-समय पर सरकार के समक्ष मांग उठाते रहे हैं।

जिला प्रशासन ने अब इस तरफ ध्यान देना शुरू किया है। सोमवार को अमर उजाला के साथ हुई बातचीत में डीसी अशोक शर्मा ने कहा कि किसी भी शहर की सुंदरता व विकास के लिए इस प्रकार के भवनों का होना प्राथमिक जरूरत है। जिला प्रशासन के अनुसार गांव फिरोजपुर में सरकार के पास 12 एकड़ सरकारी जमीन मौजूद है। इस पर इन तीनों भवनों का निर्माण कराया जा सकता है। विभागीय सूत्रों की मानें तो इसका खाका बनाकर इस दिशा में कार्य भी शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही इस योजना को परवान चढ़ाने की दिशा में सघन प्रयास शुरू कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

----
- शहर को इस प्रकार के भवनों की सख्त दरकार रहती है। उनके संज्ञान में गांव फिरोजपुर में स्थित 12 एकड़ जमीन है। इस पर इन तीनों योजनाओं को फलीभूत किया जा सकता है। इस दिशा में प्रयास जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन

- अशोक कुमार शर्मा, डीसी, पलवल।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें