फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 31 जुलाई तक कराएं खरीफ फसल बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने खरीफ-2026 सीजन के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की है। इच्छुक किसान नजदीकी बैंक या कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से बीमा करा सकते हैं। ऋणी किसान यदि योजना से बाहर रहना चाहते हैं तो उन्हें अंतिम तिथि से पहले बैंक में लिखित आवेदन देना होगा, अन्यथा उनका बीमा स्वतः किया जाएगा। धान, कपास, बाजरा, मक्का और मूंग फसलें योजना में शामिल हैं। किसानों को धान, बाजरा, मक्का व मूंग पर 2% तथा कपास पर 5% प्रीमियम देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें