कानूनी शिविर में लोगों को पुस्तक वितरित करते पैनल अधिवक्ता देवेंद्र वत्स।
- फोटो : Palwal
पलवल। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान में दशहरा मैदान में छठ मेले के उद्घाटन अवसर पर विशेष कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पैनल अधिवक्ता देवेंद्र वत्स व पैराविधिक सेवाएं रामकुमार शास्त्री ने लोगों को कानूनी जानकारी दी। उन्होंने गरीब व्यक्ति, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों, नाबालिग, किन्नरों को प्राधिकरण की तरफ से अदालत में पैरवी के लिए मुफ्त में वकील मिलने की योजना के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा बाल विवाह निषेध अधिनियम, बाल श्रम उन्मूलन अधिनियम, यौन अपराध से बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, एवं प्राधिकरण हेल्पलाइन नंबर 01275-298003 के बारे में अवगत कराया। लोगों को डालसा - नालसा द्वारा दी जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मेला देखने आए लोगों को, महिलाओं, बच्चों को मुफ्त में कानूनी किताबें वितरित की गई। इस अवसर पर मेला कमेटी के प्रधान भगवत सिंगला भी मौजूद थे।