फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद रतिराम के परिजनों को किया सम्मानित

विज्ञापन
शहीद रतिराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कर्नल राजेंद्र रावत। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
हथीन। भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 1965 में शहीद हुए रतिराम का शहीदी दिवस गांव मानपुर में रविवार को मनाया गया। शहीद रतिराम राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद रतिराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समाजसेवी व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अमर शहीद रतिराम के जीवन, 1965 में हुए भारत पाक युद्ध के संस्मरण सुनाए। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व सैनिक मोर्चा के स्टेट सह संयोजक कर्नल राजेंद्र सिंह रावत, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की प्रोफेसर एवं आइएनएलडी की वरिष्ठ नेता डॉ. रानी रावत ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान शहीद के परिजनों को सम्मानित किया गया। किया गया। इस अवसर पर पूरण, नारायण शर्मा बहीन, हरजीवन दुर्गापुर, गिर्राज बोहरा, भगवान सहाय नांगलजाट, बंसीलाल, महेंद्र और रोहताश औरंगाबाद मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें