फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: प्रवेश द्वार का गौरव गौतम ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन











पलवल। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को एचएसवीपी के सेक्टर-2 स्थित प्रवेश द्वार पर करीब 40 लाख रुपये की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद सहित एचएसवीपी के अधिकारी मौजूद रहे। राज्य मंत्री ने कहा कि प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण से शहर की आकर्षक पहचान मजबूत होगी। गौरव गौतम ने सोहना रोड स्थित सैनी धर्मशाला में आयोजित जोगी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जोगी समाज के प्रधान मंगलसेन, अनूपनाथ, सुरेखा डागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें