फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अधिक दहेज की मांग पूरी न होने पर नहीं आई बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। गांव रनियाला खुर्द की युवती की बरात अधिक दहेज की मांग पूरी नहीं किए जाने पर नहीं आई। इसके बाद वधू पक्ष ने वर पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उटावड थाना में दर्ज केस की जांच डीएसपी रत्नदीप बाली कर रहे हैं। डीएसपी ने बताया कि रनियाला खुर्द निवासी नसीम ने बताया कि पुत्री इमराना की शादी छह महीने पहले अबूजर, निवासी जहानु का नंगला, जेवर, उत्तरप्रदेश से तय की थी। 12 अप्रैल को बरात आनी थी, लेकिन स्कॉर्पियो एन गाड़ी की मांग पूरी न होने पर बरात नहीं आई, जिसके चलते वधू पक्ष को बेइज्जत होना पड़ा। पीड़ित का कहना है कि उसने वर पक्ष को दो लाख रुपए नकद, 35 जोड़े कपड़े एवं 60 हजार रुपए आवभगत में खर्च कर दिए। इसके बावजूद बरात नहीं लेकर आए। इस मामले में उटावड थाना पुलिस ने अबूजर, अबूजर के पिता आमीन खान, फातिमा, उमरसेद, जाहुल व सलमान पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें