फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नाली खोदने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई गैस पाइपलाइन, मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भुलवाना में पानी की निकासी के लिए जेसीबी से की जा रही थी खोदाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। गांव भुलवाना में सड़क पर भरे गंदे पानी की निकासी के लिए दोनों ओर जेसीबी मशीन से नालियां खोदी जा रही थीं। इस दौरान पीएनजी गैस की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें से गैस तेजी से हवा में फैलने लगी। मौके से जेसीबी चालक, सरपंच व अधिकारी भाग गए। पाइपलाइन में से गैस निकलते देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण घटनास्थल से दूर भागने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही होडल एसडीएम बेलिना व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद क्षतिग्रस्त गैस पाइपलाइन को ठीक दुरुस्त किया गया। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

गांव भुलवाना में पंचायत की लापरवाही से पिछले कई दिनों से सड़कों पर बरसात का पानी भरा हुआ था। ग्रामीणों की शिकायत पर समाज कल्याण अधिकारी परशुराम अन्य कर्मचारियों को साथ लेकर गांव में पहुंच गए। विभागीय अधिकारी ने जेसीबी मशीन से नालियों की खोदाई का कार्य शुरू कर दिया। कुछ देर बाद ही पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। गैस के हवा में फैलते ही विभागीय अधिकारी भाग गए। सूचना पर पहुंची संबंधित विभाग की टीम ने पाइपलाइन को दुरुस्त करवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें