पुन्हाना मोड़ निवासी दमयंती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति लोकेश सिंगला लोगों की भलाई के लिए काम करते थे। इसी बात की रंजिश रखते हुए बजरंग दल के प्रांत संयोजक भारत भूषण, अनिल कौशिक, हरकेश यादव निवासी हथीन उनके पति को धमकी देते थे।
दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक शोलाका रेलवे स्टेशन के समीप गौरक्षा दल के जिलाध्यक्ष लोकेश सिंगला ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में जीआरपी ने उनकी पत्नी की शिकायत पर बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक सहित तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
होडल जीआरपी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक चंद्रपाल के मुताबिक, पुन्हाना मोड़ निवासी दमयंती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति लोकेश सिंगला लोगों की भलाई के लिए काम करते थे। इसी बात की रंजिश रखते हुए बजरंग दल के प्रांत संयोजक भारत भूषण, अनिल कौशिक, हरकेश यादव निवासी हथीन उनके पति को धमकी देते थे। धमकी की वजह से लोकेश ने आत्महत्या कर ली।
जीआरपी प्रभारी चंद्रपाल ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।