फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से 165 किलो गांजा बरामद, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। थाना पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा को तस्करी के लिए ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ा है, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक से करीब 165 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख रुपये रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार रात को एएसआई ताराचंद, हेड कांस्टेबल राजवीर, कांस्टेबल जयपाल, रवि कुमार, एसपीओ देवेंद्र, योगेंद्र तथा चालक ईएएसआई किशनलाल मलोखडा गांव के बस अड्डा के पास गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव कलसाडा में एक ट्रक, जिसके आगे पीछे कोई नंबर नहीं है और उसके डाले में गांजा भरा हुआ है। ट्रक को गांव के लोगों ने पकड़ा हुआ है, जिसका चालक भाग गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा ट्रक को कब्जे में लिया। तलाशी लेने पर प्लास्टिक के आठ कट्टों में गांजे के पैकेट बरामद हुए। वजन कराने पर 165 किलो 200 ग्राम वजन बैठा, जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख रुपये रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक के चेचिस नंबर के आधार पर उसके फरार अज्ञात चालक के विरुद्ध एएसआई ताराचंद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
सूत्रों के अनुसार गांजा तस्कर ट्रक चालक रास्ता भटक गया था और गलती से गांव कलसाडा के ऐसे रास्ते में जा फंसा जहां से आगे कोई रास्ता नहीं था, जिसके चलते ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक गांजा तस्कर उड़ीसा से आठ सौ रुपये प्रति किलो ग्राम के भाव लाते हैं और पलवल, फरीदाबाद सहित एनसीआर के इलाकों में पैकेट बंद करके 10 हजार से लेकर 12 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें