फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तरीके से नंबर प्लेट लगाने वाला गिरोह पकड़ा

Tue, 01 Oct 2013 09:18 PM IST
अमर उजाला, मेवात
विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में घरों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने वाले एक गिरोह के पांच लोगों ग्रामीणों ने दबोच लिया। बाद में इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। इनके पास से फर्जी मुहर, लेटरहैड, नंबर प्लेट एवं पंच-सरपंचों के नाम जारी पत्र बरामद किए गए हैं। पूरे मामले की जांच अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप गोदारा कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के लोग सरपंच के आदेश का हवाला देकर मकानों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे। इसकी एवज में 20 रूपये वसूल रहे थे। इस गिरोह का मुखिया रसूल अंसारी बताया जा रहा है। इस गिरोह के लोग अब तक मेवात के पुन्हाना, तावड़ू के अलावा हरियाणा के कई अन्य जिलाें में फर्जी नंबर प्लेट लगा चुके हैं।

नंगली के सरपंच ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि नंबर प्लेट लगाने वालाें को स्थानीय प्रशासन तथा शासन की ओर से ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है। बीडीपीओ मदनलाल ने कहा कि गांवों में नंबर प्लेट लगाने के सरपंचों का आदेश फर्जी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें