फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: खुद को बैंक कर्मचारी बताकर लिंक के जरिये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में साइबर ठगों ने एक युवक को क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर झांसा देकर लिंक भेजा और खाते से 23,541 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई और बाद में साइबर थाने में बयान देकर केस दर्ज करवाया। पीड़ित चन्द्रपाल निवासी जवाहर नगर कैंप, पेशे से नाई है। 9 दिसंबर, 2024 को दोपहर करीब 1:05 बजे उनके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया और कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड पर चार्ज लगने वाला है। जब चन्द्रपाल ने कार्ड बंद करने की इच्छा जताई, तो ठग ने एक लिंक भेजकर कहा कि इसे खोलकर कार्ड बंद किया जा सकता है। चन्द्रपाल ने जैसे ही लिंक खोला, उनके खाते से लगातार पैसे कटने लगे। कुल 23,541 की राशि उनके खाते से निकल गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें