फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: टास्क के नाम पर युवक से ठगे 1.40 लाख, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जिले के एक युवक से ऑनलाइन टेलीग्राम टास्क पर मुनाफे का झांसा देकर 1.40 लाख की ठगी की गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की, जिस पर पुलिस ने जांच कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित महेन्द्र को 9 मई को एक टेलीग्राम चैनल के जरिये ऑनलाइन टास्क करके पैसे कमाने का ऑफर मिला। महेन्द्र को भरोसे में लेने के लिए शुरुआत में कुछ छोटे टास्क पूरे कराए गए और बदले में मामूली रकम भेजी गई। धीरे-धीरे उससे बड़े टास्क करने के नाम पर यूपीआई पेमेंट के जरिए मोटी रकम जमा करवाई जाने लगी, 13 मई की सुबह 9:30 बजे तक महेन्द्र से कुल 1.40 लाख रुपये की ठगी की जा चुकी थी। जब ठगों ने टास्क पूरा करने के बाद भी भुगतान नहीं किया और संपर्क बंद कर दिया, तब उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने तुरंत शिकायत दर्ज कराई। जांच में पाया गया कि पीड़ित के साथ गंभीर ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें