फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जमीन बेचने के नाम पर की चार लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन बेचने के नाम पर की चार लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव धतीर में जमीन बेचने के नाम पर कंपनी से धोखाधड़ी की गई। आरोपी ने जमीन का सौदा कर चार लाख रुपये ले लिए और बाद में रजिस्ट्री करवाने से मना कर दिया। गदपुरी थाना पुलिस ने कंपनी कर्मचारी की शिकायत पर चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह के अनुसार परमवीर डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी ब्रह्मदत्त के अनुसार कंपनी ने गांव पृथला निवासी जगवीर से एक एकड़ जमीन का सौदा किया था। जमीन का सौदा 42 लाख रुपये में तय हुआ। 13 जून 2019 को बयाना के तौर पर जगवीर को चार लाख रुपये दे दिए गए। इस दौरान जगवीर व गवाह योगेश ने इकरारनामा पर हस्ताक्षर किए। रजिस्ट्री का समय 25 जुलाई 2019 रखा गया, परंतु उससे पहले चार जुलाई को जगवीर ने अपने जमीन बेटे जगवीर व तुषार के नाम कर दी और जमीन की रजिस्ट्री कराने के मना कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें