संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर थाना पुलिस ने आगरा चौक पर मारपीट, गाली-गलौज और हुड़दंग कर आवाजाही में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नरेंद्र राणा के अनुसार, पुलिस टीम ने देखा कि चार युवक सड़क पर शोर-शराबा और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान कारना के जगत, रजौला के नरेंद्र, बामनी खेड़ा के सुमित और हरिनगर, पलवल के देवेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।