संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सिटी थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर किठवाड़ी चौक स्थित टैक्सी स्टैंड पर छापा मारकर जुआ खेलने के आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ताश की गड्डी और 11,100 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान मनोज व अनिल, निवासी गण शेखपुरा, भीम सिंह, निवासी कैलाश नगर और देवेंद्र, निवासी मानपुर के रूप में हुई है। मनोज के पास से तीन हजार रुपये, अनिल से चार हजार रुपये, भीम सिंह से ढाई हजार रुपये और देवेंद्र से 1,600 रुपये बरामद हुए। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।