फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अहोई अष्टमी पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को कार्यालय में हरियाणा दिवस और अहोई अष्टमी के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं दीपावली शुभकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रीन एंबेसडर आचार्य राम कुमार बघेल ने की।
विज्ञापन


ग्रीन एंबेसडर आचार्य राम कुमार बघेल ने कहा कि अहोई माता संतान की रक्षा करती हैं, इसी तरह पेड़-पौधे भी आने वाली पीढ़ियों की रक्षा करेंगे। इसलिए प्रत्येक माता-पिता को अपनी संतान के नाम पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाने, शहीदों के नाम एक दीया और प्रकृति के नाम एक पौधा लगाने का आह्वान किया। मास्टर थान सिंह ने उपस्थित लोगों को पुष्प एवं पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर देव, अमरपाल, सतीश, ईश्वर राज, रोहित सहित अन्य पर्यावरण योद्धा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें