फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: वाहनों से ईसीएम प्लेट चोरी करने वाले गिरोह के चार काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों की निशानदेही पर पांच लाचा की नौ प्लेट बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। क्राइम ब्रांच टीम ने वाहनों से ईसीएम प्लेटों को चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को काबू किया हैं। टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर पांच लाख रुपये की नौ प्लेट बरामद कर आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान आरिफ निवासी सलमबा नूंह, इरफान निवासी राजपुरा पलवल, आदिल निवासी चंदेनी नूंह और साजिद निवासी हिरवाड़ी बावनखेड़ी, नूंह के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच प्रभारी जगमिंदर नागर ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि गिरोह के सदस्य यूपी के कानपुर से ईसीएम प्लेट चोरी कर ला रहे हैं। गिरोह के सदस्य कोसी से उमराला रोड से होडल होते हुए नूंह की ओर जाएंगे। टीम ने नाकाबंदी कर आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ में इरफान ने बताया कि उसने अपने साथी आरिफ के साथ मिलकर भोगनीपुर, कानपुर देहात और आसपास के अन्य क्षेत्रों से ट्रकों से ईसीएम प्लेट चोरी की है, जिसे आदिल और साजिद 20 से 25 हजार रुपये में बेचते हैं। दोनों प्रति पीस 7 से 10 हजार रुपये उसे देते हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।


फोटो कैप्शन- होडल में कार में प्लेटों के साथ पकड़े गए आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।



रौशन लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें