फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पीएनबी के रिकवरी एजेंट ने किसान से हड़पे 1.86 लाख, फर्जी रसीद देकर किया धोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। गांव मनकाकी के एक किसान के साथ पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के रिकवरी एजेंट द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। रिकवरी एजेंट ने किसान से ट्रैक्टर कर्ज की अदायगी के नाम पर 1 लाख 86 हजार रुपये लेकर उसे फर्जी रसीद थमा दी। जब किसान बैंक पहुंचा, तब जाकर उसे ठगी का पता चला। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित किसान जुबेर ने बताया कि उसने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की हथीन शाखा से ट्रैक्टर के लिए ऋण लिया था। अब यह शाखा पंजाब नेशनल बैंक में विलय हो गई है। उस पर बैंक का करीब 1 लाख 86 हजार रुपये बकाया था। उसे बैंक शाखा से फोन कर बुलाया गया और बताया गया कि रिकवरी एजेंट एम.डी. अहमद खान को यह रकम अदा करनी है। जुबेर ने 10 जुलाई 2023 को 78 हजार और 17 जुलाई 2023 को 1 लाख 8 हजार रुपये एजेंट को नकद दिए। बदले में एजेंट ने उसे दो रसीदें दीं। कुछ समय बाद जब जुबेर बैंक शाखा पहुंचा तो पता चला कि दी गई रसीदें फर्जी हैं और बैंक में कोई रकम जमा नहीं हुई है। वह रिकवरी एजेंट के गांव खेड़ी तालवना गया। वहां रिकवरी एजेंट ने बैंक मैनेजर से मिलने की बात कही। जुबेर ने बैंक अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित ने एसपी पलवल और सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई। थाना हथीन पुलिस ने आरोपी रिकवरी एजेंट एम.डी. अहमद खान के खिलाफ धोखाधड़ी और रकम हड़पने का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी कुशल कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें