फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री करण दलाल ने दिया किसान आंदोलन को समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण सिंह दलाल ने शनिवार को कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि तीन दिन बाद जिले के सामाजिक संगठनों, किसान नेताओं व सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को विश्रामगृह में पत्रकारों से बात करते समय उन्होंने कहा कि भाजपा ने साबित कर दिया है कि वह किसान विरोधी है। आज जिस तरह से किसान सड़कों पर बैठा है, उससे लगने लगा है कि आने वाले समय में मजदूर व व्यापारी वर्ग भी सड़कों पर आ जाएगा। सरकार को आंदोलन खत्म करने की बजाय किसानों की मांगों को पूरा करने पर जोर देना चाहिए। एमएसपी की लिखित गारंटी देनी चाहिए। किसानों पर दर्ज मुकदमे वापिस नहीं लिए गए और उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे भी किसानों के साथ सड़क पर उतर आएंगे। जब से भाजपा की सरकार देश व प्रदेश में बनी है, तभी से किसान, मजदूर, कर्मचारी व आम लोग परेशान हैं। हर तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है। कृषि कानून बिल के नाम पर केवल अडानी-अंबानी जैसे उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। आज देश व प्रदेश की सत्ता बड़े उद्योगपति चला रहे हैं।
उन्होंने किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि किसानों से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृहमंत्री अनिल विज पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने किसानों को रोकने के लिए राजमार्ग की सड़क खोदकर पब्लिक प्रापर्टी को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें